Real Time News

Real News

Menu
  • Home
  • Education
  • Health
  • Share Market
  • Sports
  • Tech
Menu

LIC के IPO के बारे में जानने लायक कुछ जरूरी बातें

Posted on August 9, 2021July 28, 2021 by admin

LIC के IPO के बारे में जानने लायक कुछ जरूरी बातें – देश की सबसे पुरानी एवं भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक LIC का IPO जल्द ही लांच होने वाला है। हालांकि जो इतनी बड़ी कंपनी है कि इसका IPO लाना आसान काम नहीं है इसीलिए मार्च 2022 तक इसके IPO के लांच होने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मतलब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनवरी से लेकर मार्च तक LIC का IPO कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। कैबिनेट ने हाल ही में LIC में विनिवेश को लेकर मंजूरी प्रदान कर दी है। फिलहाल अभी मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रगति पर है।

हाल ही में सरकार ने बताया है कि LIC के IPO के तहत जितने भी शेयर जारी किए जाएंगे उनका 10% हिस्सा LIC की पॉलिसी धारकों के लिए आरक्षित रहेगा। यानी उन लोगों को अन्य दूसरे निवेशकों के मुकाबले सस्ती कीमत पर शेयर मिल सकता है। एक आंकड़ों के अनुसार LIC की करीब 28.9 करोड़़ पॉलिसी खरीदी जा चुकी है। हालांकि LIC यह आरक्षण सेबी के नियमों के मुताबिक एवं एक्सचेंजों के परामर्श के आधार पर ही दे सकता है ।

यदि IPO के नियमों की बात करें तो कोई भी कंपनी अपने कर्मचारियों को अधिकतम 10% तक ही छूट प्रदान कर सकता है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं है क्योंकि LIC की पॉलिसी धारक कोई कर्मचारी नहीं है। इसीलिए यह कंफर्म नहीं कहा जा सकता है कि LIC अपने पॉलिसी धारकों को IPO में कितने प्रतिशत का छूट प्रदान करेगी। LIC के IPO को लाने के लिए और पॉलिसी धारकों को छूट प्रदान करने के लिए LIC अधिनियम 1956 में बदलाव भी किया गया है। भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई वाली एक समिति यह तय करेगी कि LIC का कितना हिस्सा IPO के माध्यम से बेचा जाएगा।

Read More – स्टॉक मार्केट क्रैश क्या होता हैं? स्टॉक मार्केट क्रैश होने पर क्या करें?

जब LIC स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हो जाएगा तो इसका संचालन भी कंपनी अधिनियम एवं सेबी अधिनियम के द्वारा किया जाएगा। हालांकि जब कोई भी कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है तो उसका संचालन कंपनी अधिनियम एवं सेबी अधिनियम के द्वारा ही किया जाता है। स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हो जाने के बाद LIC को अपने तिमाही घाटे एवं मुनाफे की रिपोर्ट को सार्वजनिक करना होगा और साथ ही साथ इसके प्रमुख घटनाओं के बारे में भी स्टॉक एक्सचेंज एवं जनता को जानकारी देनी होगी। क्योंकि IPO लॉन्च होने के बाद इसके शेयर वितरित कर दिए जाएंगे और यह एक पब्लिक कंपनी बन जाएगी।

LIC के IPO से पॉलिसीधारकों को क्या फायदा मिलने वाला है?

जैसा कि हमने आपको बताया कि LIC IPO में पॉलिसी धारकों को 10% का छूट प्रदान किया जाएगा। यदि LIC शेयर बाजार में लिस्टेड होती है तो इसका वैल्यूएशन 10 लाख करोड़़ रुपए से लेकर 15 लाख करोड़ रुपए तक हो सकता है। यदि LIC की मार्केट कैप 10 लाख करोड़़ रुपए के आसपास होती है तो LIC को कम से कम 55 हजार करोड़ रुपए का IPO लॉन्च करना होगा। इसी तरह यदि इसकी मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए होती है तो इसे लगभग 80 हजार करोड़ रुपए का IPO लॉन्च करना पड़ेगा। यानी कुल मिलाकर मात्र LIC की पॉलिसी धारक ही 55 हजार करोड़़ रुपए से लेकर 80 हजार करोड़़ रुपए तक निवेश कर सकते हैं।

LIC का IPO सरकार के लिए क्यों जरूरी है?

सरकार ने इस वित्त वर्ष में विनिवेश का लक्ष्य 1.75 लाख करोड़़ रुपए रखा है। यदि उसे इस लक्ष्य को पूरा करना है तो LIC का IPO उसके लिए काफी अहम साबित होगा। इसके साथ ही साथ दो सरकारी बैंकों के निजीकरण की योजना भी अभी तक परवान नहीं चढ़ सकी है। इसीलिए LIC का IPO उनके बहुत ही काम आ सकता है और उनके 1.75 लाख करोड़ रुपए के विनिवेश लक्ष्य को भी पूरा कर सकता है।

LIC के शेयर में क्यों निवेश करेंगे निवेशक?

बीमा क्षेत्र में LIC का दबदबा काफी अधिक है। दिन-प्रतिदिन LIC की पॉलिसी धारक बढ़ते ही जा रहे हैं इसीलिए इसके शेयरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ही देखी जाएगी। बीमा क्षेत्र में LIC की बाजार हिस्सेदारी लगभग 66% है। इसके साथ ही साथ 31 मार्च 2020 तक LIC का कुल 37.75 लाख करोड़ रुपए था। इसके साथ ही साथ LIC में 22.78 लाख एजेंट और 2.9 लाख कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही साथ LIC शेयर मार्केट में काफी पहले से ही निवेश करता रहता है। और जब वह खुद ही शेयर मार्केट में लिस्टेड हो जाएगा तो निवेशकों को काफी मुनाफा दिला सकता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एथिकल हैकिंग में करियर कैसे बनाये?
  • बेहद गुणकारी है जामुन, गर्मियों में जरूर खाएं यह फल
  • इंतजार हुआ खत्म, Redmi के 3 धांसू स्मार्टफोन भारतीय बाजार में हुए लॉन्च
  • बारहवीं कक्षा के बाद कॉलेज और कोर्स का चुनाव कैसे करें
  • रोज पैदल टहलें और कई बड़ी बीमारियों को दूर भगाएं
  • फिजीकल एजुकेशन में करियर कैसे बनाये
  • Jio Phone Next और itel में कौन सा मोबाइल ज्यादा बेहतर है?
  • Best Apps Locker For Android Smartphone
  • क्या आपके शरीर में भी है विटामिन डी की कमी, ये हो सकते हैं लक्षण
  • दिवाली में गिफ्ट देने के लिए बेस्ट गैजेट

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Education
  • Gadget
  • Gaming
  • Health
  • Investment
  • JOB
  • Share Market
  • Sports
  • Tech
  • Uncategorized

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2022 Real Time News | Design: Newspaperly WordPress Theme