Real Time News

Real News

Menu
  • Home
  • Education
  • Health
  • Share Market
  • Sports
  • Tech
Menu

डांस प्लस के ऑडिशन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Posted on July 12, 2021July 20, 2021 by admin

डांस प्लस के ऑडिशन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं डांस प्लस के ऑडिशन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? इस आर्टिकल में हम आपको सभी महत्वपूर्ण प्रोसेस बताएंगे जिसके द्वारा आप डांस प्लस के ऑडिशन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है। इस दुनिया में जितने भी लोग हैं हर किसी के अंदर कोई ना कोई टैलेंट जरूर होता है। लेकिन फर्क सिर्फ इतना होता है कुछ लोगों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म मिल जाता है और कुछ लोगों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए प्लेटफार्म नहीं मिलता। जिन लोगों को टैलेंट दिखाने के लिए प्लेटफार्म मिल जाता है उनका नाम मशहूर हस्तियों में शामिल हो जाता है जबकि जिन लोगों को टैलेंट दिखाने का प्लेटफार्म नहीं मिलता उनका सारा टैलेंट बेकार चला जाता है।

हमारे देश में डांस को एक बहुत विशेष कला का दर्जा प्राप्त है। जिस व्यक्ति को डांस करना आता है उसे समाज में अच्छी इज्जत और मान सम्मान मिलता है। देश में समय-समय पर अलग-अलग स्थानों में अलग-अलग तरह की डांसिंग प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई नहीं जानता था और उन्होंने डांसिंग प्रतियोगिताओं को जीतकर पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया। इसी तरह की एक डांसिंग प्रतियोगिता डांस प्लस के नाम से मशहूर है।

Read More – लड़की की आवाज में ऑडियो कैसे बनाएं?

यदि किसी के अंदर डांस करने का हुनर है और उसे यकीन है कि वह सबसे अच्छा डांस कर लेता है तो वह व्यक्ति डांस प्लस में अपना कांटेक्ट दे सकता है। यदि वह व्यक्ति डांस प्लस कांटेस्ट में विजई हुआ तो उसको लाखों रुपए के साथ-साथ मान सम्मान प्रतिष्ठा और ढेर सारे अवार्ड दिए जाते हैं।

Dance plus का ऑडिशन समय-समय पर जारी किया जाता है। अभी हाल ही में एक ऑफिशियल न्यूज़ आई है जिसके द्वारा यह बताया गया है कि आगामी 8 जुलाई से डांस प्लस के ऑडिशन चालू हो गए हैं। कोई भी व्यक्ति जिसे डांस में इंटरेस्ट है वह इस ऑडिशन में हिस्सा लेकर अपनी कला को दुनिया के सामने दिखा सकता है।

डांस प्लस में ऑडिशन देने के लिए महत्वपूर्ण योग्यताएं

डांस प्लस में अपना ऑडिशन देने के लिए आपके अंदर कुछ महत्वपूर्ण योग्यताओं का होना आवश्यक है। नीचे आपको उन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया गया है।

  • सिर्फ भारत के रहने वाले स्थाई नागरिक ही डांस प्लस ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।
  • आवेदन की तिथि 8 जुलाई 2021 से लेकर 21 जुलाई 2021 तक है। आपको इस समय सीमा के अंदर अपना आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 10 वर्ष से अधिक तथा 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। कोई भी महिला और पुरुष इस डांस प्लस ऑडिशन में अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • डांस प्लस ऑडिशन में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको अपना एक वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। इस वीडियो में आपको अच्छा डांस करना है। इस डांस के लिंक को आपको अपने आवेदन फॉर्म में पेस्ट करना होगा।
  • शुरुआती पांच लाख आवेदन करने वालों को ही ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा।

Dance plus audition के लिए अपना आवेदन कैसे करें?

यदि आप ऊपर बताई गई सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं और आपके अंदर डांस का हुनर है तो आप डांस प्लस ऑडिशन में अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको डांस प्लस की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा। https://danceplus.hotstar.com/#ParticipateNow लिंक पर क्लिक करके आप डांस प्लस की ऑफिशियल वेबसाइट में पहुंच सकते हैं।
  • अब आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा। इस बॉक्स में आपको अपना नाम लिखना है।
  • अब इसके बाद आपको अपनी आयु दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको अपनी जीमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करना है और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी की सहायता से आपको अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना है और आगे बढ़ना है।
  • अब आपसे पूछा जाएगा आप किस तरह का डांस करने वाले हैं। आप सोलो ग्रुप डांस बैली डांस किसी भी तरह का डांस सिलेक्ट करें।
  • अब आप से आप का पता पूछा जाएगा। यहां पर आपको अपना शहर दर्ज करना है।
  • अब आपके सामने एक नया बॉक्स ओपन होगा। इस बॉक्स में आपको अपने वीडियो की लिंक पेस्ट करनी होगी।
  • नीचे आपको कुछ टर्म एंड कंडीशन दिखाई दे रही होंगी। आपको टर्म एंड कंडीशन को ध्यान से पढ़ना है।
  • अब आपको नीचे दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपका आवेदन फार्म डांस प्लस ऑडिशन के लिए जमा हो जाएगा। अब आपको डांस प्लस टीम की तरफ से कॉल आएगा और आगे का प्रोसेस आपको काल में बताया जाएगा।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया डांस प्लस ऑडिशन के लिए अपना आवेदन कैसे करें? हमने आपको कुछ आसान प्रोसेस बताया जिसके द्वारा आप डांस प्लस ऑडिशन में अपना आवेदन कर सकते हैं। आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एथिकल हैकिंग में करियर कैसे बनाये?
  • बेहद गुणकारी है जामुन, गर्मियों में जरूर खाएं यह फल
  • इंतजार हुआ खत्म, Redmi के 3 धांसू स्मार्टफोन भारतीय बाजार में हुए लॉन्च
  • बारहवीं कक्षा के बाद कॉलेज और कोर्स का चुनाव कैसे करें
  • रोज पैदल टहलें और कई बड़ी बीमारियों को दूर भगाएं
  • फिजीकल एजुकेशन में करियर कैसे बनाये
  • Jio Phone Next और itel में कौन सा मोबाइल ज्यादा बेहतर है?
  • Best Apps Locker For Android Smartphone
  • क्या आपके शरीर में भी है विटामिन डी की कमी, ये हो सकते हैं लक्षण
  • दिवाली में गिफ्ट देने के लिए बेस्ट गैजेट

Archives

  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021

Categories

  • Application
  • Blog
  • Education
  • Gadget
  • Gaming
  • Health
  • Investment
  • JOB
  • Share Market
  • Sports
  • Tech
  • Uncategorized

Site Information

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
©2021 Real Time News | Design: Newspaperly WordPress Theme